कुटिल अमेरिका, पाक व चीन से सावधान रहे भारत पाकिस्तान में हाल में सम्पन्न हुए चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावनाओं व उसको इमरान खान ीक पार्टी का साथ मिलने की संभावनाओं को देखते हुए जहां एक तरफ भारतीय उत्साहित है। वहीं दूसरी तरफ अपनी भारत यात्रा से पहले चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग भारत और चीन को दोस्ती का हाथ मिलाने के गीत गा रहे हैं। जबकि कुछ ही दिनों पहले लद्दाख क्षेत्र में भारत की सीमा के 19 किमी अंदर कम से कम दो सप्ताह तक बलात कब्जा जमाने वाला चीन व भारत से जापान अमेरिका के साथ सांझा सैन्य अभ्यास न करने का दवाब डालने वाला चीन अब दोस्ती की गीत गा रहा है। उससे भारतीय नेतृत्व व जनता को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि न केवल चीन व पाक ने अभी तक भारत विरोधी अभियान को बंद किया व नहीं उनके कार्यो से कहीं दूर-दूर तक दोस्ताना रूख दिखाई दे रहा है। यही नहीं भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित करने के केन्द्र बन कर उभरे पाकिस्तान का सरपरस्त आका अमेरिका भी भले ही तत्कालीन परिस्थितियों के कारण भारत से दोस्ती की डींग हांक रहा हो परन...