त्रिपुरा में 14 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 23 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव


नई दिल्ली (प्याउ)।चुनाव आयोग ने शुक्रवार 11 जनवरी को तीन राज्यों-त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया। इसकी घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस सम्पत ने खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में ऐलान किया कि त्रिपुरा में 14 फरवरी को तथा मेघालय व नागालैंड में 23 फरवरी को मतदान होगा। इन तीनों विधानसभा में हुए मतदान की गणना 28 फरवरी को की जायेगी। मेघालय व नागालेण्ड में एससी न होने के कारण यहां एक भी सीटें एससी के लिए आरक्षित नहीं है। वहीं त्रिपुरा की दस सीटे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। नागालेण्ड विधानसभा की 60 में से 59 सीटें तथा मेघालय में 55 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। मेघालय में 14,81,473,नागालेण्ड में 11,81,731व त्रिपुरा में 23,52,505 मतदाता है। मेघालय में 2485, नागालेण्ड में 2023 व त्रिपुरा में 3018 मतदान केन्द्र हैं।

Comments

Popular posts from this blog

खच्चर चलाने के लिए मजबूर हैं राज्य आंदोलनकारी रणजीत पंवार

-देवभूमि की पावनता की रक्षा की फिर भगवान बदरीनाथ ने- निशंक के बाद मनंमोहन को भी जाना होगा