भगवान बदरी-केदार, कैलाश मानसरोवर व अमरनाथ यात्रा पर बेनकाब हुई सरकार भगवान अमरनाथ की यात्रा 25 जून से ही होगी प्रारम्भ श्रीनगर(प्याउ)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल व श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एन.एन. वोरा ने ऐलान किया कि अमरनाथ धाम की यात्रा यात्रा निर्धारित तिथि 25 जून से ही शुरू होगी। विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ धाम जम्मू कश्मीर प्रदेश में समुद्र तल से 13,888 फीट की ऊंचाई पर पवित्र गुफा में है। विश्व में रहने वाले करोड़ों सनातन धर्मियों के चार सर्वोच्च धामों में से एक भगवान अमरनाथ में स्वतः बनने वाले प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु कठिन 37 किलोमीटर लंम्बीे पदयात्रा भी करते हैं। पिछले कई दशकों से इस यात्रा पर आतंकियों के हमले की आशंका के कारण निरंतर शासन प्रशासन पर दवाब बना रहता है। वहीं इस साल यात्रा काल के आस पास हुई असमय की बर्फबारी के कारण यात्रा मार्ग का अधिकांश हिस्सा इस समय बर्फ से ढके रहने से इस यात्रा के समय पर शुरू होने पर ग्रहण लगने की आशंका थी। जो राज्यपाल के ऐलान के बाद साफ हो गये है। गौरतलब है हि...