God is only a real parent, friend, teacher, lover and body guard of every being and universe, never forget him. who know this truth, enjoy of life, who forget this truth always live with tear. www.rawatdevsingh.blogspot.com
खच्चर चलाने के लिए मजबूर हैं राज्य आंदोलनकारी रणजीत पंवार उत्तराखण्ड के हुक्मरानों जरा शर्म करो राज्य गठन जनांदोलन के लिए संसद की चैखट पर सालों तक धरना देने वाले आंदोलनकारियों को भूली उत्तराखण्ड की सरकार व सामाजिक संगठन ‘रावत जी मैं केदारनाथ मार्ग पर यात्रा काल में खच्चर चलाता हॅू’ जैसे ही मेरे राज्य आंदोलनकारी साथी रूद्रप्रयाग जनपद निवासी रणजीत पंवार ने गत सप्ताह दिल्ली के राष्ट्रीय धरना स्थल पर मेरे कुशल क्षेम पूछने पर कहा तो मैं सन्न रह गया। आंदोलनकारियों के कल्याण के बड़े बडे दावे करने वाली उत्तराखण्ड सरकार व उनके कारिंदों को होश कहां हैं कि वे आंदोलनकारियों की सुध ले। राज्य गठन आंदोलन में मात्र छह दिन की जेल जाने वालों को तो प्रदेश सरकार सरकारी सेवाओं में नियुक्ति व पेंशन देने का दावा कर रही है। वहीं अपने जीवन के कई साल राज्य गठन आंदंोलन के लिए संसद की चैखट पर धरना देने वाले प्रमुख आंदोलनकारी सरकारी की उपेक्षा के कारण कोई रणजीत सिंह पंवार की तरह खच्चर चलाने के लिए विवश हैं तो कोई देवेन्द्र चमोली की तरह दिल्ली की फेक्टरियों में धक्के खा रहे हैं तो दूसरी त...
18 फरवरी को त्रिपुरा और 27 फरवरी को मेघालय व नागालैण्ड में मतदान, तीनों राज्यों में 3 मार्च को होगी मतगणना चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनावों का शंखनाद नई दिल्ली(प्याउ)। चुनाव आयोग ने आज 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे को त्रिपुरा, मेघायल और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की ऐलान कर दिया है। पहले चरण का मतदान त्रिपुरा में 18 फरवरी को होगा। और दूसरे चरण का मतदान मेघालय व नागालेण्ड में 27 फरवरी को होगा । तीनों राज्यों का चुनाव परिणाम 3 मार्च को किया जायेगा। 60-60 विधानसभाई सीटों वाले मेघालय, त्रिपुरा व नागालैण्ड में चुनाव की तारीख का ऐलान करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि तीनों राज्यों में मतदान मशीनों से होगा और संवेदनशील मतदान केन्द्रों में केमरे लगे होंगे। उम्मीदीवार का खर्च 20 लाख रूपये होगे इवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल होगा। गौरतलब है मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को, नगालैंड का 13 मार्च को और त्रिपुरा को 14 मार्च को खत्म हो रहा है. पहले चरण में त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय व नागालैण्ड में दूसरे चरण में मतदान 27 फरवरी को होगा। ...
पतंजलि के संत रामदेव तुने कर दिया कमाल फिरंगी भाषा से भारत को आजादी दिलायी रामदेव ने भले ही 4 जून की रात को मध्य रात्रि में भूखे प्यासे सो रहे हजारों देशभक्तों को अपनी पुलिसिया दमन से खदेड़ कर चैन की सांस ले रही हो परन्तु मनमोहन सिंह सरकार के इस पुलिसिये दमन ने कांग्रेस को देश की आम जनता की नजरों में पूरी तरह से गिरा दिया। परन्तु इसके बाबजूद सरकार के साथ जो समझोता बाबा रामदेव व सरकार के बीच में हुआ था उससे देश की लोकशाही एक प्रकार से मजबूत ही हुई थी। उसी महत्वपूर्ण उपलब्धी को देख कर मैने यहां पर यह लेख लिखा था। इस पावन भावना पर जो देश की लोकशाही को मजबूत व राष्ट्र के विश्व गुरू के रूप में फिर से स्थापित करने में सफल होने वाले महत्वपूर्ण कदम जहां फिरंगी हुक्मरानों से देश को आजादी महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय जनमानस ने हासिल की। वहीं आज दूसरी आजादी ( फिरंगी भाषा अंग्रजी की दासता से भारतीय जनमानस को) बाबा रामदेव ने भी हासिल एक प्रकार से कर ही ली है। वहीं अमेरिका सहित पूरा विश्व जनसमुदाय यह देख कर हैरान है कि जहां लीबिया, अरब देशों सहित अनैकों जगह हो रहे हिंसक जनसंघर्ष के बजाय ...
Comments
Post a Comment