प्रधानमंत्राी मनमोहन सिंह इस्तीफा दे


विकिलीक्स में हुए खुलासों के बाद अब प्रधानमंत्राी मनमोहन सिंह में जरा सी भी नैतिकता है तो उन्हें देश व अपने हित में अविलम्ब प्रधानमत्राी के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही कांग्रेस व सप्रंग प्रमुख सोनिया गांध्ी को  भी देश की गरिमा की रक्षा करने के अपने प्रथम दायित्व का निर्वाहन करते हुए  अविलम्ब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पद से मुक्त कर देश के लोगों के विश्वास की रक्षा करनी चाहिए। विकिलिक्स में हुए इन नये खुलासों के बाद देश पर अटल बिहारी वाजपेयी व मनमोहन सिंह सरकारों के कार्यकाल में अमेरिकी शिकंजे में बुरी तरह से जकड़ने के प्यारा   उत्तराखण्ड द्वारा वर्षों से लगाये जाने वाले आरोपों की सच्चाई पर ही पुष्टि हुई। गौरतलब है कि प्यारा उत्तराखण्ड समाचार पत्रा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दोरान ही देश में निरंतर बढ़ रहे अमेरिकी शिकंजे से देश के हुक्मरानों सहित देश की जनता को आगाह करता आ रहा है। परन्तु न तो किसी राजनैतिक दल ने व नहीं इस देश की खुपिफया ऐजेन्सियों ने ही इसको गंभीरता से लिया। लेते भी कैसे, देश की चिंता किसे। जब देश के सर्वोच्च पदों व सर्वोच्च नीतियों का निर्धरण अमेरिका के हितों के अनुसार होने लगे तो ऐसे समय में देश हित की बात करने की जरूरत कौन कर सकेगा।
ऐसे में आज देश की जनता व देश के तमाम देशभक्तों को चाहिए कि वह देश की रक्षा के लिए सरकारों व तमाम राजनैतिक दलों में महत्वपूर्ण पदों में आसीन अमेरिकी भक्तों को एक-एक कर अमेरिका ही भेज दें। देश की वर्तमान शर्मनाक व संवेदनशील हालत को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व को अविलम्ब मनमोहन सिंह को उनकी अमेरिकी परस्ती के कारण देशहित में प्रधनमंत्राी के पद से हटा कर राहुल गांध्ी को देश की बागडोर सौंप देनी चाहिए। इसके साथ सरकार व कांग्रेस से मोंटेक सिंह आलुवालिया, पी चिदंम्बरम, कबीना मंत्राी शर्मा, कपिल सिब्बल आदि को भी देश हित में सरकार से दूर रखना चाहिए। उसके साथ ही आस्कर पफर्नाडिस व नटवर सिंह को पुन्न कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों में आसीन करना चाहिए। अगर कांग्रेस नेतृत्व यह कार्य नहीं करेगी तो आने वाले समय में देश की जनता उनको किसी भी सूरत में मापफ नहीं करेगी। राहुल गांध्ी को भी आगामी लोकसभा चुनाव की इंतजार करने के बजाय देश की रक्षा के लिए यह चुनौती तत्काल स्वीकार करनी चाहिए। नहीं तो आने वाले समय में मनमोहन सिंह के कुशासन से देश की जनता कांग्रेस को किसी भी हालत में सत्तासीन नहीं करेगी। जिस ढ़ग से मनमोहन सिंह सरकार ने देश को मंहगाई, आतंकवाद व भ्रष्टाचार की गर्त में ध्केल कर देश के आम जनता का जीना ही दूश्वार कर दिया है उसको देखते हुए जनता के विश्वास को बनाये रखने व देश के हितों की रक्षा के लिए राहुल गांध्ी को तत्काल प्रधनमंत्राी के पद पर आसीन होकर देश की रक्षा करनी चाहिए। नहीं तो यह देश पाकिस्तान की तरह पूरी तरह से अमेरिका के शिकंजे में जकड़ जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

-देवभूमि की पावनता की रक्षा की फिर भगवान बदरीनाथ ने- निशंक के बाद मनंमोहन को भी जाना होगा