मायावती के पास सबसे अधिक सम्पति व दूसरे नम्बर का सबसे गरीब विधायक ओम गोपाल रावत



मायावती के पास सबसे अधिक सम्पति  व दूसरे नम्बर का सबसे गरीब विधायक ओम गोपाल रावत
नई दिल्ली (प्याउ) । एडआर और नेषनल इलेक्षन वाच ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में 690 विधायकों की (2007 से 2012)जो रिपोर्ट पेष की उसके तहत मायावती सबसे अधिक सम्पति वाली और ओम गोपाल रावत दूसरे नम्बर के सबसे गरीब विधायक है। इस सप्ताह जारी की गयी रिर्पोट के अनुसार 5 राज्यों (उप्र-403, पंजाब,-117 उत्तराखण्ड-17, मणिपुर-60 व गोवा -40) में हो रहे चुनाव में 690 वर्तमान विधायकों में से 35 प्रतिषत यानी 239 विधायक करोड़पति है। सबसे अधिक करोड़पति विधायक पंजाब में है वहां 117 में से 78 विधायक यानी 67 प्रतिषत करोड़पति है। सबसे कम मणिपुर में विधायक करोड़पति है यहां 60 में से सबसे कम यानी 1 ही विधायक करोड़पति है। वहीं सबसे गरीब विधायकों में मणिपुर के थानगखोलन होकिप  जो राजद के चंदेल विधानसभा से विधायक है उनकी 0 सम्पति है। दूसरे नम्बर पर यानी 690 विधायकों में दूसरे नम्बर के सबसे गरीब विधायक नरेन्द्र नगर से उक्रांद के विधायक ओम गोपाल हैं जिनकी कुल सम्पति 20 हजार रूपये है। उत्तराखण्ड में 70 में से 11 विधायक यानी 16 प्रतिषत विधायक करोड़पति है। वहीं उत्तर प्रदेष में 32 प्रतिषत व गोवा में 55 प्रतिषत विधायक करोड़पति है। गोवा के निर्दलीय विधायक अनिल वासुदेव 71ए40ए84ए216 रूपये यानी 71 करोड़ की कुल सम्पति के साथ पांच राज्यों के  करोड़पति विधायकों में भी सर्वोच्च स्थान पर विराजमान है। दूसरे नम्बर पर पंजाब के अमरिन्दर सिंह  पटियाला विधानसभा के कांग्रेसी सदस्य करोड़पति हैं। इस सूची में 9 वें स्थान पर व उत्तराखण्ड की सबसे करोड़पति विधायक अमृता रावत हैं जो कांग्रेस पार्टी से वर्तमान में रामनगर विधानसभा से प्रत्याषी है। उत्तराखण्ड में उनके बाद सबसे अधिक सम्पति वाले विधायकों में दो बहुजन समाज पार्टी के विधायक हैं। बसपा के बाहदराबाद के विधायक षहजाद के पास 4.48 करोड़ व सितार गंज से बसपा के नारायण पाल के पास 3.84 करोड़ रूपये की सम्पति है। मुख्यमंत्रियों में इन पांच राज्यों में मायावती सबसे अधिक 87 करोड़ रूपये ;87ए27ए42ए000द्धकी सम्पति है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री के पास 9 करोड़ रूपये व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री भुवनचंद खण्डूडी के पास 1.69 करोड़ रूपये (1ए69ए72ए130द्धकी सम्पति है। सबसे कम सप्पति 6 लाख रूपया मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम सिंह के पास है।

Comments

Popular posts from this blog

पतंजलि के संत रामदेव तुने कर दिया कमाल