25-26 मई को दिल्ली के रामलीला मैंदान में दर्शन देगी माॅं नन्दादेवी 


दिल्ली में माॅं नन्दादेवी के भव्य स्वागत के लिए उत्तराखण्डियों ने कसी कमर 


माॅं भगवती की दिव्य स्वरूपा माॅं नन्दादेवी के दिल्ली के भक्तों को आगामी 25 -26 मई को दिल्ली के विख्यात रामलीला मैदान में दर्शन देगी। भले ही विश्वविख्यात 280 किमी ‘माॅं नन्दा देवी राजजात ’यात्रा का शुभारंभ मोक्ष भूमि उत्तराखण्ड में 28 अगस्त से होगा। परन्तु दिल्ली के माॅं भगवती अपने भक्तों को हिमालयवासनी माॅं नन्दा राज राजेश्वरी के पावन दर्शन 25-26 मई को दिल्ली के विख्यात रामलीला मैंदान में देगी। माॅं भगवती नन्दा राज राजेश्वरी के दिल्ली आगमन पर 25-26 मई की सांय 4 बजे से रात्रि दस बजे तक दर्शन मेले की भव्य तैयारियों के लिए दिल्ली में रहने वाले 30 लाख उत्तराखण्डियों के तमाम संगठन जुट गये हैं।
25-26 मई को माॅं नन्दा राज राजेश्वरी के आगमन व दर्शन मेले के भव्य स्वागत के लिए दिल्ली के तमाम उत्तराखण्डी संगठनों ने कमर कस ली है। इसको ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए शुक्रवार 18 मई की सांयकाल साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक दिल्ली पेरामेडिकल इस्टीटयूट, न्यू अशोक नगर दिल्ली में युगान्तर जन परिषद्(पंजी.) व डा. विनोद बछेती के आवाहन पर  दिल्ली के उत्तराखण्ड समाज के लिए समर्पित अग्रणी युवा राजनेता, पत्रकार, सामाजिक संगठन व उद्यमियों ने संकल्प लिया कि आगामी 25-26 मई को दिल्ली में माॅं भगवती नन्दा देवी की भव्य स्वागत किया जायेगा।
उत्तराखण्ड जनता संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व प्यारा उत्तराखण्ड समाचार पत्र के सम्पादक देवसिंह रावत  की अध्यक्षता में दिल्ली प्रोगे्रसिव पार्टी के अध्यक्ष जगदीश मंमगांई, कांग्रेसी नेता दीवानसिंह नयाल ,हरपाल रावत व रवीन्द्रसिंह नेगी, भाजपा नेता डा विनोद बछेती व चंदनसिंह गुसांई के अलावा अग्रणी सामाजिक संगठन अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा के उपाध्यक्ष विनोद नोटियाल, दिल्ली प्रदेश के महासचिव देवेन्द्रसिंह सजवान, उत्तराखण्ड जनमोर्चा के दलवीर सिंह रावत, उत्तराखण्ड परिषद के कैलाश वेलवाल, उत्तराखण्ड महासभा के करण बुटोला व रामेश्वर गोस्वामी, उक्रांद के शिवचरण मुण्डेपी, वरिष्ठ पत्रकार अभिनव कलुडा व वेद विलास उनियाल, समाजसेवी प्रेमसिंह चैहान, दिनेश भण्डारी, उद्यमी प्रकाश बिष्ट, उत्तराखण्ड क्लब के पृथ्वी सिंह केदारखण्डी,  राजेन्द्र नेगी, समाजसेवी उदय राम मंमगांई, राजेन्द्र वक्सी आदि ने नन्दादेवी के दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से रामलीला मैदान पंहुचने का आवाहन किया।
इस तैयारी बैठक सम्मलित में अन्य प्रमुख लोगों में उत्तराखण्ड जनता संघर्ष मोर्चा के महासचिव जगदीश भट्ट, पत्रकार उर्मिलेश भट्ट, हरीश भण्डारी टीबी 100 के थपलियाल, नीरज जोशी व सतेन्द्र रावत, दिनेश घिल्डियाल आदि प्रमुख थे।
समारोह का संचालन युगान्तर जन परिषद के कैलाश द्विवेदी व आयोजन समिति के संयोजक महेश प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बताया गया कि माॅं राज राजेश्वरी नंदा देवी का दिल्ली आगमन मुम्बई से हो रहा है। माॅं नन्नदा देवी राज राजेश्वरी की राजजात के इतिहास में पहली बार इस बार मुम्बई से भी माॅं नन्दा देवी राजजात में मुम्बई से मुख्य नन्दा देवी राजजात में सम्मलित होने के लिए मुम्बई भ्रमण के बाद पुणे, अहमदाबाद, इंदौर, नागपुर, दिल्ली , चण्डीगढ़, देहरादून व हल्द्वानी के बाद नोटी मं पंहुचेगी। जहां से नन्दादेवी राजजात यात्रा में यह सम्मलित होगी।
वहीं नन्दादेवी के दिल्ली आगमन पर युगान्तर जन परिषद की आयोजन समिति के प्रमुख महेश प्रकाश, प्रताप सिंह नेगी, अनिल पंत, विक्रम सिंह राणा, राजेन्द्रसिंह नेगी, राजेश मालगुड़ी, प्रवीण जुयाल, रवि प्रकाश शास्त्री, गोविन्द बल्लभ शर्मा व बदरीदत्त शर्मा  तथा परिषद से जुड़ी  समाजसेवी श्रीमती विमला रावत ने पुन्न उत्तराखण्डी समाज से 25-26 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में सांय 4 से रात्रि दस बजे से माॅं नन्दादेवी के दर्शन करने को पधारने का खुला आवाहन किया। इस बैठक के बाद डा विनोद बछेती की तरफ से डीपीएमआई परिसर में रात्रि भोज भी परोसा गया।

Comments

Popular posts from this blog

-देवभूमि की पावनता की रक्षा की फिर भगवान बदरीनाथ ने- निशंक के बाद मनंमोहन को भी जाना होगा