26 मई को भी दिल्ली के रामलीला मैंदान में दर्शन देगी माॅ नन्दादेवी 


उत्तराखण्ड के बाहर मुम्बई से दिल्ली आदि शहरों में रहने वाले 70 लाख उत्तराखण्डियों  को पहली बार नन्दादेवी  2013 राजजात से जोड़ने का सराहनीय भागीरथी कार्य करने वाले मुम्बई के युवा उद्यमी गणेश सनवाल ने अगली राजजात यात्रा को अमेरिका सहित विश्व भर के उत्तराखण्डियों को एकसुत्र में जोड़ने का लिया संकल्प 

नई दिल्ली(प्याउ) दिल्ली के 30 लाख से अधिक उत्तराखण्डी आज 26 मई को भी माॅं भगवती नन्दादेवी के पावन दर्शन रामलीला मैदान में सांयकाल 6 बजे से रात्रि के  दस बजे तक कर सकते है। दिल्ली के लाखों उत्तराखण्डियों को माॅं भगवती नन्दादेवी के पावन दर्शन मुम्बई के अग्रणी समाजसेवी व युवा उद्यमी गणेश सनवाल के महान भागीरथ प्रयासों से कर पा रहे है। जिन्होने मन्नत संस्था के बेनर तले 23-24 दिसम्बर व जनवरी 2013 को उत्तराखण्ड भवन वासी में नंदादेवी के पावन दर्शन मुम्बई वासियों को कराये। माॅं नन्दादेवी के पावन दर्शन कराने के साथ साथ श्री सनवाल ने मुम्बई व दिल्ली सहित तमाम प्रवासी बंधुओं की तरफ से अगस्त 28 अगस्त से सीमान्त जनपद चमोली के नोटी गांव से प्रारम्भ होने वाली 280 किमी विश्व प्रसिद्ध श्री नंदादेवी राजजात यात्रा में अन्य देवी देवताओं की छतोली की तरह सम्मलित कराने का भागरथी संकल्प लिया। इसके तहत इनके नेतृत्व में 80 लोगों की भारी भरकम दल जो आधुनिक मंच प्रकाश युक्त माॅं नन्दादेवी की डोली के साथ मुम्बई से उत्तराखण्ड हिमालय के लिए चली इस यात्रा को मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद, इंदौर, नागपुर, दिल्ली , चण्डीगढ़, देहरादून व हल्द्वानी के भक्तों को दर्शन देते हुए नोटी मं पंहुचेगी। जहां से नन्दादेवी राजजात यात्रा में यह सम्मलित होगी। 
दिल्ली में पंहुच कर पहले दिन रामलीला मैदान में माॅं नन्दादेवी ने अपने भक्तों को 25 मई को दिव्य दर्शन दिये। दिल्ली में यह दर्शन कार्यक्रम युगान्तर संस्था के सौजन्य व अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा सहित अनैक संगठनों के सहयोग से दिल्ली के रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया।
25 मई को जहां रामलीला मैदान पंहुचने पर मुम्बई से उत्तराखण्ड में पहली बार माॅं नन्दादेवी की यात्रा में सम्मलित होने के लिए निकाली गयी नन्दादेवी डोली यात्रा के सूत्रधार माॅं नन्दादेवी के भक्त गणेश सनवाल का माल्यापर्ण करके भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले 25 मई की सुबह रामलीला मैदान के मंच का पूजन किया गया। सांयकाल भले ही भारी गर्मी के कारण रामलीला मैदान में दिल्ली के अपेक्षा से कम लोग उमडे परन्तु इसके बाबजूद सैकडों की संख्या में लोगों ने माॅं नन्दादेवी के दर्शन व पूजन किया। इसमे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता हरिपाल रावत व दीवान सिंह नयाल, अखिल भारतीय महासभा के उपाध्यक्ष विनोद नौटियाल, दिल्ली प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सजवाण, उत्तराखण्ड जनमोर्चा के दलवीर रावत, दुबई से पंहुची गीता चंदोला,  प्यारा उत्तराखण्ड के सम्पादक देवसिंह रावत व प्रबंधक सम्पादक महेश चन्द्रा, उत्तराखण्ड क्लब के देवेन्द्र खत्री,  जगदीश भट्ट, जगमोहन रावत, सतेन्द्र रावत, गढ़वाल हितैषिणी सभा के बृजमोहन उपे्रती आदि प्रमुख थे। वहीं स्वागत करने में युगान्तर संस्था के कैलाश द्विवेदी, महेश प्रकाश, अनिल पंत, प्रवीण जुयाल आदि प्रमुख थे। 

Comments

Popular posts from this blog

-देवभूमि की पावनता की रक्षा की फिर भगवान बदरीनाथ ने- निशंक के बाद मनंमोहन को भी जाना होगा