सरेआम बिक रहा है प्रतिबंधित जानलेवा गुटका 


दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड सहित कई प्रदेशों में गुटका पर लगे प्रतिबंधों की उड रही धज्जियां

देहरादून (प्याउ)। भले ही दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड सहित कई प्रदेशों ने बडे जोरशोर से वाह वाही लुटने के लिए जानलेवा साबित हो रहे गुटका आदि पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। परन्तु हकीकत यह है कि आज इन प्रदेशों में अधिकांश हर दुकान पर यह जानलेवा गुटका नये अंदाज से खुलेआम मिल रहा है। ऐसा नहीं कि पुलिस प्रशासन को इसकी भनक नहीं है। यह सब प्रशासन की जानकारी व संरक्षण में हो रहा है। शर्मनाक हालत यह है कि पहले छुप कर गुटका बेचने वाले दुकानदार अब खुलेआम बेच रहे हैं। देश में इसकी क्या हालत है यह दिल्ली में संसद भवन के एक किलोमीटर क्षेत्र में खुलेआम बिक रहे प्रतिबंधित गुटका को देख कर आम आदमी समझ सकता है। हालांकि इस सप्ताह देहरादून में जब पुलिस ने ंउपजिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने तम्बाकू युक्त गुटखे की बिक्री रोक लगाने को लेकर विकासनगर बाजार में अभियान चलाया, तो चंद दुकानों से ही गुटके के असंख्य पाउच बरामाद होने से शासन प्रशासन को इस प्रतिबंध की हकीकत का भान हुआ। इससे साफ हो रहा है कि देश में कानून केवल पुलिस प्रशासन की कमाई का साधन बन कर रह गये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

-देवभूमि की पावनता की रक्षा की फिर भगवान बदरीनाथ ने- निशंक के बाद मनंमोहन को भी जाना होगा