संसार का सबसे बडा कत्लगाह बना भारत!




-संसार का सबसे बडा मांस उत्पादक देश बना कर भारत को कलंकित किया हुक्मरानों ने
-संसार की छटवां सबसे बडा   गो  मांस उत्पादक देश है भारत



आजादी के नाम पर देश की सरकारों ने 65 सालों में सदियों से गो माता की सेवा व पूजा करने वाले भगवान राम व भगवान श्रीकृष्ण के देश को संसार का सबसे गौ हत्यारा देश बना कर कलंकित किया। जिस देश में विदेशी आततायी ओरंजेब व फिरंगी हुक्मरानों ने जो भारत को पशु मांस उत्पादक यानी हत्यारा देश बनाने की धृष्ठता नहीं की वह कृत्य स्वतंत्र भारत की सरकारों ने मात्र 65 साल में इस देश को विश्व का सबसे बड़ा पशु-गो वंश पशु हत्यारा बना दिया। आज पूरे विश्व में भारत सबसे ज्यादा मांस उत्पादक देश बन गया है। इस जड़ चेतन में भगवान का अंश मान कर जीवो व जीने दो का अमर संदेश पूरे विश्व को देने वाला भारत, भगवान राम व भगवान श्रीकृष्ण को मानने वालों का देश भारत, दया के सागर महावीर जैन व गौतम बुद्ध तथा अन्याय के खिलाफ सर्ववंश कुर्वान करने वाले गुरू गोविन्द सिंह का देश भारत, अहिंसा का अमर घोष करने वाले गांधी को राष्ट्रपिता मानने वाला भारत को यहां के आत्मघाती हुक्मरानों ने विश्व का सबसे बड़ा मांस उत्पादक यानी कातिल देश बना कर देश की संस्कृति व लाखों शहीदों की शहादत का घोर अपमान किया है। वहीं  गौ वंश मांस का उत्पादन में भारत पाकिस्तान से दो गुना ज्यादा कर रहा है और पूरे विश्व में सबसे ज्यादा गौ वंश मांस उत्पादक यानी कातिल देश के रूप में भारत का छटवां स्थान है। इसके लिए देश के हर राजनैतिक दल गुनाहगार है। आजादी के बाद किसी भी सरकार ने ईमानदारी से भारत को कलंकित करने वाले पशु हत्यारे बनाने वाले कृत्य को रौकने का ठोस काम तक नहीं किया। देश में अपने वोट बैंक बनाने के लिए इसका विरोध या समर्थन करने का कृत्य राजनैतिक दलों ने किया। साधु संत भी कभी कभार इसका विरोध करके अपना कर्तव्य इति समझ रहे है। पत्रकार, बुद्धिजीवी व समाजसेवियों की अक्ल पर तो पत्थर ही पड गया। चंद लोग इन दिनों जंतर मंतर पर गो हत्या के खिलाफ आंदोलन चला रहे है। धरना दे रहे है। परन्तु पूरा भारतीय समाज व मीडिया को जिस प्रकार से इस मुद्दे पर शर्मनाक चुप्पी रखी है उससे लगता है देश में भारत ही मर चूका है केवल इंडिया बचा हुआ है।  प्रस्तुत है आपकी आंखे खोलने के लिए ये देश को कलंकित करने वाले आंकडे
TOP 10 CATTLE AND BEEF PRODUCING COUNTRIES[36]
CATTLE PRODUCTION (1000 Head)
Rank Country 2009 2010 %Chg
1 India 57,960 58,300 0.6%
2 Brazil           49,150 49,400                       0.5%
3 China 42,572          41,000 -3.7%
4 United States 35,819 35,300 -1.4%
5 EU-27 30,400 30,150 -0.8%
6 Argentina 12,300 13,200 7.3%
7 Australia 9,213 10,158 10.3%
8 Russia 7,010 6,970 -0.6%
9 Mexico 6,775 6,797 0.3%
10 Colombia 5,675 5,675 0.0%

BEEF PRODUCTION (1000 MT CWE)

Rank Country 2009 2010 %Chg
1 United States 11,889 11,789 -0.8%
2 Brazil 8,935 9,300 4.1%
3 EU-27 7,970 7,920 -0.6%
4 China 5,764 5,550 -3.7%
5 Argentina 3,400 2,800 -17.6%
6 India 2,610 2,760 5.7%
7 Australia 2,100 2,075 -1.2%
8 Mexico 1,700 1,735 2.1%
9 Russia 1,285 1,260 -1.9%
10 Pakistan 1,226 1,250 2.0%
[http://en.wikipedia.org/wiki/Beef)

Comments

Popular posts from this blog

-देवभूमि की पावनता की रक्षा की फिर भगवान बदरीनाथ ने- निशंक के बाद मनंमोहन को भी जाना होगा